प्रयागराज में हालात बेकाबू, पथराव से डीएम-एसएसपी घायल, एसपी की गाड़ी टूटी, आंसू-गैस के गोले दागे

कानपुर में तीन जून को हुए दंगे के बाद आज शुक्रवार को जुमे की पहली नमाज हो रही है। पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट है। हालांकि, इसके बाद भी यूपी के तीन शहरों से नमाज के बाद उग्र प्रदर्शन की खबरें हैं। प्रयागराज में नमाज के बाद भीड़ ने प्रोटेस्ट किया और जमकर पत्थरबाजी की गई। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि एडीजी को बंदूक उठानी पड़ी। सड़कों पर धुंआ भी उठ रहा है।

सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगे। दहशत में आस-पास की दुकानों के शटर गिर गए। इसके बाद यहां पथराव किया गया है। इस मामले के बड़ा होने के साथ ही एसीएस होम अवनीश अवस्थी ने पूरे प्रदेश के हर जिले के अधिकारियों से नमाज के बाद की रिपोर्ट मांगी है।

  • प्रयागराज में पथराव के दौरान डीएम संजय कुमार खत्री और एसएसपी को पत्थर लगा।
  • देवबंद में मुस्लिम बाजार और दुकानें बंद रहींl मस्जिद रशीदिया पर जुमा की नमाज के बाद अचानक कुछ मदरसा छात्रों ने नारेबाजी की और उनके हाथ में बैनर पोस्टर भी थे। मामला बढ़ते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा जिससे भगदड़ मच गई पुलिस ने मदरसा छात्रों के जमावड़े को लाठियां फटकार कर वहां से भाग दिया।
  • भाजपा नेता नूपुर शर्मा की जबान काटकर लाने वाले को एक करोड़ के इनाम की घोषणा करने वाले सतपाल तंवर के खिलाफ कानपुर कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
  • भीम सेना प्रमुख सतपाल ने यह आपत्तिजनक बयान दिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वादी के अधिवक्ता विजय बक्शी ने बताया कि कोर्ट ने मामला अपने यहां दर्ज कर लिया है और अगली सुनवाई 24 जून को होगी और उसी दिन वादी के बयान दर्ज होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button