अगर घर में नजर आ रहे हैं ये बदलाव, तो मां लक्ष्मी दे चुकी हैं आने का संकेत

हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन, वैभव और समृद्धि की देवी माना जाता है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में मां लक्ष्मी का वास हो। शास्त्रों के अनुसार, जब भी मां लक्ष्मी किसी के घर में प्रवेश करती हैं, तो उसके कुछ शुभ संकेत मिलने लगते हैं। अगर आपको भी अपने घर या जीवन में ये बदलाव दिख रहे हैं, तो समझ लीजिए कि आपके भाग्य के द्वार जल्द खुलने वाले हैं।

अचानक खान-पान की आदतों में बदलाव

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर घर के सदस्यों को अचानक सात्विक भोजन अच्छा लगने लगे और वे तामसिक भोजन या नशे से दूरी बनाने लगें, तो यह मां लक्ष्मी के आगमन का सबसे पहला संकेत है, क्योंकि सात्विकता ही सुख-समृद्धि को बढ़ाती है।

काली चींटियों का समूह दिखना

अगर आपके घर में अचानक काली चींटियां गोल घेरा बनाकर कुछ खाती हुई दिखें या घर की दीवारों पर ऊपर की ओर जाती दिखाई दें, तो यह बेहद शुभ माना जाता है। यह इस बात का संकेत है कि आपके घर में धन वृद्धि होने वाली है।

चिड़िया का घोंसला बनानाअगर आपके घर की छत या बालकनी में किसी चिड़िया या गौरैया ने घोंसला बना लिया है, तो इसे हटाए नहीं। यह मां लक्ष्मी के आशीर्वाद का प्रतीक है और घर में सुख-शांति आने का संकेत माना जाता है।

झाड़ू और शंख की आवाजसुबह-सुबह उठते ही अगर आपको झाड़ू लगाने की आवाज सुनाई दे या कहीं से शंख और घंटियों की आवाज कान में पड़े, तो समझ लें कि मां लक्ष्मी ने आपके घर की ओर कदम बढ़ा दिए हैं।

उल्लू दिखनाउल्लू मां लक्ष्मी का वाहन है। अगर आपको अपने घर के आसपास अचानक उल्लू दिखाई देने लगे, तो यह संकेत है कि आपके जीवन से दरिद्रता दूर होने वाली है और मां लक्ष्मी खुद आपके द्वार पर हैं।

सपने में झाड़ू, सांप या कमल देखनाअगर आपको सपने में लगातार झाड़ू, कलश, कमल का फूल या रेंगता हुआ सांप दिखाई देता है, तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह धन लाभ का संकेत है। यह मां लक्ष्मी की खास कृपा का प्रतीक माना जाता है।

घर में हरियाली और शांति का माहौलबिना किसी कोशिश के आपके घर के सूख रहे पौधे अचानक हरे-भरे होने लगें और परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्यार बढ़ने लगे, तो समझ लीजिए कि घर में सकारात्मक ऊर्जा और लक्ष्मी का वास हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button