भाजपा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान

सुकमा : सुकमा मंडल के बुडदी बूथ में रविवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष नूपुर वैदिक ने ‘गांव चलो, बस्ती चलो अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए ।भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान के अंतर्गत भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नूपुर वैदिक ने गांव बुडदी का दौरा कर कार्यकर्त्ता और ग्रामीणों से संवाद किया और उन्हें भाजपा की 46 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, संगठन के निरंतर विस्तार और केंद्र व प्रदेश सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों से अवगत कराया।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष नूपुर वैदिक ने कहा कि भाजपा ने अपने शुरुआती संघर्ष के दौर से लेकर, जब पार्टी के केवल 2 सांसद थे, आज देश में लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने तक का सफर कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और जनता के अटूट विश्वास के बल पर तय किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्षों में देश ने अभूतपूर्व विकास, सुशासन और वैश्विक स्तर पर नई पहचान हासिल की है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण, जम्मू-कश्मीर से धारा 370 का ऐतिहासिक निर्णय, तीन तलाक जैसी कुप्रथा का अंत, जी-20 जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच की सफल मेजबानी तथा भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना, यह सब मजबूत नेतृत्व और दृढ़ संकल्प का परिणाम है ।

इस अवसर पर साथ में मौजद रहें बुडदी के निवासी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष डमरू राम नाग, भाजपा जिला प्रवक्ता रमेश यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कुलदीप, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष लच्छू राम मरकाम, बुडदी के उप सरपंच गंगाराम नाग, बूथ अध्यक्ष नीलाराम बघेल सहित बूथ के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button