50 फीट की गदा ने मोहा नगर, जयकारों से गूंजा आसमान — भक्ति में डूबा किरंदुल

किरंदुल: हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नगर में निकली भव्य शोभायात्रा ने पूरे शहर को भक्तिमय रंग में रंग दिया। इस वर्ष शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रही 50 फीट ऊंची विशाल गदा, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। गदा के साथ प्रस्तुत किए गए आकर्षक और ऊर्जावान नृत्य ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।शोभायात्रा की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जैसे ही यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, “जय श्रीराम” और “जय बजरंगबली” के गगनभेदी जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

यात्रा रिंग रोड, बंगाली कैंप, रामपुर कैंप, घड़ी चौक और बस स्टैंड होते हुए श्री राघव मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। महिलाओं द्वारा आरती और पुष्प वर्षा से माहौल और भी दिव्य हो गया।शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह भंडारे और जलपान की व्यवस्था की गई, जिससे श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। गांधी नगर स्थित हनुमान टेकरी में महाआरती के साथ इस भव्य आयोजन का समापन हुआ।पूरे आयोजन में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। 50 फीट की गदा और भक्ति से सराबोर यह शोभायात्रा इस वर्ष नगरवासियों के लिए यादगार बन गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button