खदान मजदूर संघ द्वारा दीर्घ सेवा पश्चात सेवानिवृत वरिष्ठ साथी का किया गया सम्मान

किरंदुल : एनएमडीसी लिमिटेड बीआईओएम किरंदुल काम्प्लेक्स के विद्युत सेवा विभाग में दीर्घ अवधि तक सेवाएं प्रदान करने के पश्चात सेवानिवृत्त वरिष्ठ कर्मचारी एवं खदान मजदूर संघ (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ) शाखा किरंदुल के वरिष्ठ पदाधिकारी बी.डी. पटेल का यूनियन द्वारा एक गरिमामयी सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल की मातृशक्तियों द्वारा भारतीय संस्कृति के अनुरूप स्वागत करते हुए कार्यालय के मुख्य द्वार से पुष्पवर्षा करते हुए ससम्मान मुख्य अतिथि की आसंदी तक अभिनंदन किया गया। यूनियन के अध्यक्ष बी. दिल्ली राव, सचिव महेंद्र कुमार सहित समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों ने बी.डी. पटेल का पुष्पहार, शाल-श्रीफल, स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।

पदाधिकारियों ने उनके एक कर्मठ कर्मचारी के रूप में उद्यम हित में किये गए योगदान, उपलब्धियों एवं यूनियन के प्रति समर्पण, कार्यशैली के संदर्भ में सारगर्भित उद्बोधन प्रस्तुत किया तथा साथ में किये गए कार्यानुभव की मधुर स्मृतियों को साझा किया। बी.डी. पटेल द्वारा अपने दीर्घ अनुभव को सभी साथियों के साथ साझा किया गया तथा संगठन की मजबूती के लिए सदैव ही साथ रहने की प्रेरणादायक व्यक्तव्य दिया गया। कार्यक्रम का संचालन उपेंद्रनाथ त्रिपाठी द्वारा किया गया तथा राजेंद्र यादव द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल के दानेश्वर जोशी, लिशांष सिंह, विराट अवस्थी, सुरेश ठाकुर, नितेश विश्वकर्मा, आकाश माझी, मधु, सुधा, सूरमा, दिव्या, तिलोतमा, शशि, अवनी, मिथुन, लाजेंद्र सहित बड़ी संख्या में सदस्यगण, मातृशक्तियाँ उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button