बिलासपुर: कथा वाचक बेहोश होकर गिरे, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर :  कथा वाचक पंडित टहलने के बाद घर पहुंचे. कुछ समय बाद वे बेहोश होकर कमरे में गिर गए. इस बीच उसकी मौत हो गई. इस मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है. मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.

अमरकंटक के पुष्पराजगढ़ निवासी स्वामी राजेश्वरनंद पिता सोमेश्वर (52) सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जयपाल टावर के मीना दत्ता के फ्लैट में साल 2019 से रहते आ रहे थे. वे नाड़ी देखने व कथा वाचक थे. बीते 29 मार्च की सुबह वे टहलते हुए बृहस्पति बाजार तक गए थे. वहां से उन्होंने ऑटो चालक अशोक कुमार को फोन कर बुलाया. फिर ऑटो से बैठकर अपने घर लौट आए. कुछ समय बाद राजेश्वरनंद से मुलाकत करने कुछ लोग घर आए थे. इसी दौरान स्वामी राजेश्वरनंद अपने घर के अंदर बेहोश होकर गिर गए और उनकी मौत हो गई.

लोगों ने घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक राजेश्वर के शरीर में कोई चोंट के निशान नहीं मिले हैं. पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा. फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button