राम नवमी के दिन ऐसे करें राम जी की पूजा, जानिए विधि, शुभ मुहूर्त और भोग

वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 26 मार्च को राम नवमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस तिथि पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही अन्न-धन समेत आदि चीजों का दान करना चाहिए।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, श्री राम जी की साधना करने से साधक को जीवन में सभी सुख मिलते हैं और सभी संकट दूर होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि राम नवमी का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में।

राम नवमी 2026 डेट और टाइम 

वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि की शुरुआत 26 मार्च को सुबह 11 बजकर 48 मिनट पर होगी और समापन 27 मार्च को सुबह 10 बजकर 06 मिनट पर होगा। ऐसे में आज यानी 26 मार्च को राम नवमी का पर्व मनाया जा रहा है।

राम नवमी 2026 शुभ मुहूर्त राम नवमी मध्याह्न मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 13 मिनट से 01 बजकर 41 मिनट
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 44 मिनट से 05 बजकर 30 मिनट तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 20 मिनट से 03 बजकर 19 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 35 मिनट से 05 बजकर 58 मिनट तक
अमृत काल- 01 बजकर 05 मिनट से 02 बजकर 38 मिनट तक

राम नवमी पूजा विधि 

  • इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें साफ कपड़े धारण करें।
  • घर और मंदिर में गंगाजल छिड़क कर पवित्र करें।
  • चौकी पर पीला कपड़ा बिछाएं।
  • इसके बाद प्रभु श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण जी और हनुमान की मूर्ति को विराजमान करें।
  • पंचामृत और फिर शुद्ध जल से स्नान कराएं।
  • चंदन और रोली का तिलक लगाएं और फूलमाला अर्पित करें।
  • देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें।
  • मंत्रों का जप करें और कथा का पाठ करें।
  • राम रक्षा स्तोत्र, विष्णु सहस्रनाम का पाठ जरूर करें।
  • फल और मिठाई का भोग लगाएं।
  • सभी भक्तों में प्रसाद बांटें।

इन चीजों का लगाएं भोगराम नवमी के दिन राम जी को धनिया की पंजीरी, खीर, हलवा फल और मिठाई समेत आदि चीजों का भोग लगाना शुभ माना जाता है। इन चीनों का भोग लगाने से प्रभु प्रसन्न होते हैं। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button