धारदार चाकू के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : दिनांक 22.03.26 को चौकी रामनगर थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा रामनगर क्षेत्रांतर्गत गोपाल नगर गली में हाथीराम मंदिर के पास हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते व डराते धमकाते आरोपी आदि मानकर पिता स्व. राजू मानकर उम्र 22 साल निवासी गोपाल नगर गली थाना गुढ़ियारी रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग धारदार चाकू जप्त कर उसके विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमंाक 126/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
इसी प्रकार रामनगर क्षेत्र में रेलवे पटरी किनारे हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते व डराते धमकाते आरोपी शंकर श्रीवास उर्फ इल्ले पिता सुरेश श्रीवास उम्र 18 साल निवासी छोटा रामनगर थाना गुढ़ियारी रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग धारदार चाकू जप्त कर उसके विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमंाक 127/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button