बेमेतरा में संपूर्ण गीता पारायण के साथ ‘गीता परिवार’ के नए अध्याय का सूत्रपात

बेमेतरा  : गीता परिवार छत्तीसगढ़ के इतिहास में विगत दिवस एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में अंकित हुआ। बेमेतरा की पावन धरा पर ‘संपूर्ण गीता पारायण’ का अत्यंत भव्य एवं भक्तिमय अनुष्ठान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बना, बल्कि सेवा और समर्पण की एक अनुपम मिसाल भी प्रस्तुत की।

भक्ति एवं शक्ति का संगम: इस आध्यात्मिक अनुष्ठान की मुख्य सूत्रधार श्रीमती संगीता पांडे दीदी रहीं, जिनके संकल्प और अथक परिश्रम से यह आयोजन फलीभूत हुआ। कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती शारदा तिवारी के ‘कृष्णविहार’ स्थित निवास स्थान पर किया गया, जहाँ संपूर्ण वातावरण गीता के पवित्र श्लोकों से गुंजायमान रहा। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज एवं लायंस क्लब बेमेतरा की प्रबुद्ध महिला सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। पारायण की दिव्य ऊर्जा से प्रभावित होकर अनेक जिज्ञासुओं ने गीता कक्षाओं हेतु उत्साहपूर्वक अपना पंजीकरण भी कराया।

‘छत्तीसगढ़ गीता परिवार’ के सदस्यों की उपस्थिति विशेष रूप से अनुकरणीय रही। उन्होंने अपने संपूर्ण समय को जिस प्रकार निष्काम भाव से सेवा और स्वाध्याय को समर्पित किया गया, वह वास्तविक कर्मयोग का जीवंत उदाहरण है।

नवीन संगठन का उदय:
इसी शुभ अवसर पर ‘बेमेतरा गीता परिवार’ का विधिवत गठन किया गया। संगठन के विस्तार हेतु आदरणीय शारदा तिवारी दीदी को सर्वसम्मति से छत्तीसगढ़ गीता परिवार के प्रदेश अध्यक्ष गीत गोविंद भैया द्वारा ‘जिला अध्यक्ष’ के पद पर मनोनीत किया गया।

कृतज्ञता ज्ञापन: गीता परिवार, बेमेतरा की नव-नियुक्त कार्यकारिणी को हार्दिक मंगलकामनाएं प्रेषित करता है। साथ ही, इस आयोजन को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले निष्ठावान कार्यकर्ताओं – संगीता पांडेय, कुमुदिनी शर्मा, किरण जोशी, आशीष खंडेलवाल आशा इंगले माधुरी पाटिल , सुषमा शुक्ला , प्रणिता शर्मा मंजुला मिश्रा , शीला मिश्रा एवं लीना भोगे के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता है।पढ़बो अउ पढ़ाबो, गीता जीवन में लाबो।”
गीता परिवार, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button