पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय महराजपुर कवर्धा में 18 एवं 19 मार्च को संविदा शिक्षकों का साक्षात्कार

कवर्धा  : पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय महराजपुर कवर्धा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न विषयों के संविदा शिक्षकों के चयन हेतु साक्षात्कार का आयोजन दिनांक 18 एवं 19 मार्च 2026 को किया जाएगा। इस अवसर पर योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों को विद्यालय में उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।

विद्यालयीन प्राचार्य सुशील कुमार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में भाग लेने के लिए केन्द्रीय विद्यालय संगठन, नई दिल्ली द्वारा विकसित विशेष ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पूर्व पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। इस वर्ष से केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा संविदा शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से एक नया ऑनलाइन पोर्टल प्रारम्भ किया गया है।

इस पोर्टल के माध्यम से अभ्यर्थी देश के किसी भी केन्द्रीय विद्यालय में भविष्य में आयोजित होने वाले संविदा शिक्षक साक्षात्कार के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण हेतु अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं—

https://samvida-sathi.kvs.gov.in/announcements

विद्यालय प्रशासन ने सभी योग्य अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि से पूर्व ऑनलाइन पंजीकरण पूर्ण कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में सम्मिलित हों। यह पहल शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button