अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किरंदुल में महिलाओं को सम्मान, नपा अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह ने दी बधाई

किरंदुल : 08 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद किरंदुल की अध्यक्ष श्रीमती रूबी शैलेंद्र सिंह सहित नगर की महिला पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की सभी महिलाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी मेहनत, प्रतिभा और आत्मविश्वास के दम पर नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनके बिना किसी भी समाज की प्रगति संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह याद दिलाता है कि महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और अधिकार मिलना चाहिए। आज महिलाएं शिक्षा, राजनीति, प्रशासन, व्यापार और सामाजिक क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।इस अवसर पर नगर की महिला पार्षदों ने भी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए समाज में उनकी भूमिका को सराहा और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। सभी ने मिलकर महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button