इन 3 मूलांक की महिलाएं नहीं होती किसी से कम, मेहनत से बनाती हैं अलग पहचान, हर क्षेत्र में रहती हैं आगे

अंकज्योतिष में तीन ऐसे मूलांक का जिक्र किया गया है जिससे जुड़ी महिलाएं काफी मेहनती होती हैं। ये अपनी बुद्धिमानी और मेहनत के दम पर लाइफ में कुछ भी हासिल कर सकती हैं। इनके हौसले काफी बुलंद होते हैं। आसानी से हार नहीं मानती हैं। जो ठान लेती हैं वो करके ही दम लेती हैं। हर जगह सफलता के झंडे गाड़ती हैं। जानिए ये किस मूलांक की महिलाएं हैं।

मूलांक 1 की महिलाएं

  1. इस मूलांक की महिलाओं में लीडरशिप क्वालिटी होती है। ये जहां रहती हैं वहां एक लीडर की भूमिका निभाती हैं।
  2. इनके अंतर आत्मविश्वास की कभी कमी नहीं होती।
  3. इन्हें समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है।
  4. ये अच्छी मार्गदर्शन बनती हैं।
  5. ये खुद फैसले लेने वाली होती हैं।
  6. इनके निर्णय हमेशा सही साबित होती हैं।
  7. बिजनेस के क्षेत्र में ये खूब नाम कमाती हैं।

मूलांक 3 की महिलाएं

  1. इस मूलांक की महिलाओं पर देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा रहती है।
  2. ये अत्याधिक बुद्धिमान और मेहनती होती हैं। जिस कारण इन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।
  3. ये काफी क्रिएटिव भी होती हैं।
  4. समाज में अलग पहचान बनाने वाली होती हैं।
  5. दूसरों की मदद के लिए सदैव तैयार रहती हैं।
  6. कम उम्र में ही सुनहरी सफलता पा लेती हैं।
  7. जीवन में कभी हार नहीं मानती हैं।

मूलांक 8 की महिलाएं

  1. शनि के कारण मूलांक 8 की महिलाएं बेहद मेहनती और कर्मशील होती हैं।
  2. जीवन में चाहे कैसी ही परिस्थिति क्यों न आ जाए ये कभी हार नहीं मानती हैं।
  3. ये दिखावे से दूर रहते हैं और धीरे-धीरे सफलता के शिखर पर पहुंच जाती हैं।
  4. ये काफी धैर्यवान स्वभाव की होती हैं।
  5. समाज में अलग पहचान बनाती हैं। हर क्षेत्र में आगे रहती हैं।
  6. इनके निर्णय हमेशा सही साबित होते हैं।
  7. ये शुरू से ही आत्मनिर्भर होती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button