एआई समिट में कांग्रेस के अर्धनग्न प्रदर्शन के खिलाफ भाजपा ने फूंका पुतला

 

 

नारायणपुर– नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई सम्मिट के दौरान यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन को लेकर अब सियासत गरमा गई है नारायणपुर नगर के जयस्तंभ चौक पर भाजपा के किसान मोर्चा, महिला मोर्चा और युवा मोर्चा एवं भाजपा शहर‌ मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के इस कृत्य को घिनौनी हरकत करार देते हुए विरोध प्रदर्शन किया और कांग्रेस का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते कांग्रेस अब देश विरोधी मानसिकता पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि एक अंतरराष्ट्रीय मंच एआई सम्मिट जहां दुनिया की नजरें भारत पर थीं, वहां यूथ कांग्रेस द्वारा अर्धनग्न प्रदर्शन करना न केवल बेशर्मी है, बल्कि पूरे देश को वैश्विक स्तर पर शर्मसार करने वाला कृत्य है।कांग्रेस की राजनीति अब केवल विरोध के लिए विरोध तक सीमित रह गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में इस तरह का अशोभनीय प्रदर्शन भारत की छवि को नुकसान पहुँचाने की कोशिश है।

इस अवसर पर नारायणपुर जिला भाजपा के महामंत्री संदीप कुमार झा, पंकज जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता नगर पालिका नारायणपुर के उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, जनपद उपाध्यक्ष मंगडु राम नुरेटी, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रमशीला नाग, नारायणपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी उसेंडी ,जिला पंचायत सदस्य संतनाथ उसेंडी, लक्षराम साहु, नारायणपुर जिला भाजयुमो के अध्यक्ष परमानंद नाग (नानु), जागेश्वर उसेंडी, राजेश यादव, हेमंत भोई, निलेश कौड़ो, सोमजी कावडे, अनूप कुमेटी, सन्नी सिंह, रोहित नेताम, दीपक गोटा, लखन साहु, भोलाराम यादव, पुनीत यादव, जैनेन्द्र यादव सहित महिला मोर्चा के, शांति नेताम, दीपाली नाग, रानो अधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button