ग्राम हीराबतर में एक दिवसीय रामचरितमानस कार्यक्रम सम्पन्न, भक्ति रस में डूबा पूरा गांव

 गरियाबंद / छुरा : विकासखंड छुरा अंतर्गत ग्राम हीराबतर में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से एक दिवसीय भव्य रामचरितमानस कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र भर से श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और पूरा गांव भक्ति-मय वातावरण में सराबोर नजर आया।कार्यक्रम का शुभारंभ संत अंजनीनंदन शरण महाराज के पावन सानिध्य में अखंड रामचरितमानस पाठ के साथ किया गया। विधि-विधान से पूजन अर्चना के बाद प्रारंभ हुए मानस पाठ में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया। पूरे दिन मंदिर परिसर एवं कार्यक्रम स्थल पर भजन-कीर्तन और चौपाइयों की गूंज सुनाई देती रही।
इस अवसर पर गरियाबंद जिले सहित आसपास के अन्य जिलों से पहुंचे रामचरितमानस मंडलियों ने मंच पर सुमधुर प्रस्तुति दी। मंडलियों द्वारा प्रस्तुत मानस गान, चौपाई व सुंदरकांड पाठ ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। देर शाम तक भक्ति गीतों की स्वर लहरियां वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भरती रहीं।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य लेखराज ध्रुवा, जनपद पंचायत अध्यक्ष छुरा श्रीमती मीरा ठाकुर, भाजपा युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष सुजल कोठारी, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा, ग्राम पंचायत भरूवामुड़ा की सरपंच श्रीमती यमुना मरकाम मंचासीन रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने का माध्यम होते हैं। उन्होंने ग्रामवासियों को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम पटेल कल्याण सिंह, पूर्व सरपंच प्रताप सिंह नेताम, टकेश नेताम, प्रताप सिंह, परमेश्वर राजपूत, बेदराम ठाकुर, देवेश मरकाम, पूर्व सरपंच भीखम मरकाम, पंच अम्बालाल मरकाम, गौकरण राजपूत,ओम प्रकाश राजपूत, बसंत नेताम,कामता टाण्डे, टेशु नेताम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समस्त ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा। आयोजन समिति द्वारा अतिथियों का स्वागत पुष्पमाला एवं श्रीफल भेंट कर किया गया।समापन अवसर पर सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सफलता की सराहना की। ग्राम हीराबतर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक चेतना का प्रेरणादायी संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button