गांजा तस्करी करते उडीसा का अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

रायपुर:  दिनांक 16.02.2026 को एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट की टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत एक्सप्रेस-वे स्थित एक पान दुकान पास एक व्यक्ति गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है।
उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एण्ड साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर व्यक्ति को चिन्हांकित करते हुये घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम रविन्द्र कुमार सतपथी निवासी काटाभंाजी उडीसा होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके बैग की तलाशी लेने पर बैग में अलग – अलग पैकेट में गांजा रखा होना पाया गया।
आरोपी रविन्द्र कुमार सतपथी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 6.110 किलोग्राम गांजा एवं 01 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 3,15,500/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 49/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी से फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ करEnd-to-End कार्यवाही की जा रहीं है।
गिरफ्तार आरोपी – रविन्द्र कुमार सतपथी पिता स्व. शैशवदेप सतपथी उम्र 54 साल निवासी अशोक नगर वार्ड क्रमांक 09 काटाभांजी थाना काटाभंाजी जिला बलांगीर उडीसा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button