बस्तर पंडुम में दंतेवाड़ा जिला को जीत की हैट्रिक,मिली प्रथम स्थान

दंतेवाड़ा : बस्तर पण्डूम में जीत की हैट्रिक बस्तर की लोक संस्कृति और परंपराओं के महाकुंभ ‘बस्तर पण्डूम’ में इस बार दन्तेवाड़ा जिले ने अपनी अमिट छाप छोड़ी है। संभाग स्तरीय इस प्रतियोगिता में जिले ने अपनी कला और स्वाद का लोहा मनवाते हुए तीन प्रमुख विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं। लोक नृत्य में बस्तर की माटी की खुशबू और लयबद्ध थिरकन ने निर्णायकों का दिल जीत लिया।लोक गीत सुरों और परंपराओं के संगम ने दन्तेवाड़ा की सांस्कृतिक गहराई को प्रदर्शित किया।

पारंपरिक व्यंजन हमारे पूर्वजों के स्वाद और पोषण से भरपूर व्यंजनों ने आधुनिक व्यंजनों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान पाया।इस गौरवशाली उपलब्धि में ग्राम पालनार के लोक गीत कलाकारों की भूमिका सराहनीय रही।पालनार की टीम ने जिस ऊर्जा और शुद्धता के साथ अपनी कला का प्रदर्शन किया, वह यह दर्शाता है कि आज भी हमारी युवा पीढ़ी अपनी जड़ों से मजबूती से जुड़ी हुई हैं।कला और संस्कृति ही हमारी असली पहचान हैं।पालनार के इन होनहार कलाकारों ने संभाग स्तर पर जीत हासिल कर न केवल अपने गाँव का बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है।जनपद अध्यक्ष सुकालू मुड़ामी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सोमवार सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई दी व उनके उज्जवल्ल भविष्य का अर्शीवाद दिया।इस प्रतियोगिता में विजेता हुए दन्तेवाड़ा के सभी कलाकारों को महाहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के द्वारा भोज के लिए दिल्ली आने का न्यौता दिया गया जो क्षेत्र के कलाकारों के लिए गर्व का विषय हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button