बिलासपुर में नाली में पांच दिनों से फंसा रहा युवक स्लैब को तोड़कर निकाला गया बाहर

बिलासपुर  : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसमें एक युवक को नाली से निकाला जा रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि एक्सकैवेटर की मदद से नाली का स्लैब तोड़कर युवक को बाहर लाया गया।

बाहर आते ही युवक बहकी-बहकी बातें करने लगा। यह घटना शुक्रवार, छह फरवरी की सुबह पुराना बस स्टैंड के पास भारत होजियरी के पीछे हुई। वहां नाली स्लैब से ढंकी थी, जिससे लोग चिंतित हो गए।

एमपी के अनूपपुर का है युवकएक स्थानीय निवासी ने एक्सकैवेटर बुलवाकर स्लैब तुड़वाया। इस दौरान युवक ठंड के कारण कांप रहा था। वह मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले का निवासी है।

कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है, जबकि नगर निगम ने स्लैब तोड़ने की बात से इन्कार किया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button