पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू ने रक्षित केंद्र बेमेतरा में व्यायामशाला, वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन ग्राउंड का किया शुभारंभ

बेमेतरा, 09 फरवरी 2026 :- रक्षित केंद्र बेमेतरा में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए व्यायामशाला (फिटनेस ज़ोन/जिम), वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन ग्राउंड का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, डीएसपी कौशिल्या साहू एवं रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो की गरिमामयी उपस्थिति में रिबन काटकर व्यायामशाला (फिटनेस ज़ोन/जिम), वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन ग्राउंड का विधिवत शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर आचार्य पं. अभिषेक दुबे द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई।

पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू (IPS) ने कहा कि व्यायामशाला, वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन जैसी खेल गतिविधियाँ शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। जिम से शारीरिक शक्ति एवं सहनशक्ति में वृद्धि होती है, वॉलीबॉल टीमवर्क, समन्वय एवं चपलता को बढ़ावा देता है, वहीं बैडमिंटन हृदय स्वास्थ्य, वजन नियंत्रण एवं मानसिक सतर्कता को बेहतर बनाता है। ये सभी गतिविधियाँ तनाव कम करने, समग्र फिटनेस बनाए रखने एवं दीर्घायु जीवन के लिए आवश्यक हैं।

उन्होंने आगे कहा कि नियमित रूप से व्यायाम एवं खेल गतिविधियों में भाग लेने से जीवन प्रत्याशा बढ़ती है तथा जीवन की गुणवत्ता में सकारात्मक सुधार होता है। पुलिस अधिकारी एवं जवान यदि नियमित रूप से इन गतिविधियों में संलग्न रहें, तो वे न केवल स्वयं को स्वस्थ रख सकेंगे, बल्कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन भी अधिक उत्साह एवं प्रसन्नता के साथ कर सकेंगे, जिससे आम जनता की सेवा और अधिक प्रभावी रूप से संभव होगी।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, डीएसपी कौशिल्या साहू, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, एमटीओ सउनि माधव सिंह साहू, आर्म्स शाखा प्रभारी सउनि राममिलन सिंह, प्रधान आरक्षक खुबचंद बघेल, आरक्षक तारण दास घितोडे, आरक्षक श्रवण चंद्राकर, जय गुप्ता, महिला आरक्षक खेमा मरकाम सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button