Cocktail 2 की रिलीज से पहले Shahid Kapoor और Rashmika के हाथ लगी एक और बड़ी फिल्म

नई दिल्ली : शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना बहुत जल्द कॉकटेल 2 में नजर आने वाले हैं। फिल्म इसी साल सितंबर के महीने में रिलीज होगी लेकिन इससे पहले इस जोड़ी को एक नया प्रोजेक्ट मिल गया है।

वैरायटी की रिपोर्ट के अनुसार डायरेक्टर अमित शर्मा ने शाहिद और रश्मिका को अपनी अगली रोमांटिक कॉमेडी के लिए फाइनल किया है। दोनों एक्टर्स ने हाल ही में कॉकटेल 2 की शूटिंग खत्म की है। इस मूवी में उनके साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली हैं।

अमित शर्मा होंगे फिल्म के डायरेक्टरफिल्म का निर्देशन अमित शर्मा करेंगे, जिन्हें ‘मैदान’ और ‘बधाई हो’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इसका निर्माण सुनीर खेतरपाल, वर्मिलियन वर्ल्ड बैनर के तहत जियो स्टूडियोज के सहयोग से किया जाएगा। फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं किया गया है। लेकिन एक अनुमान के मुताबिक शाहिद और रश्मिका अपने मौजूदा प्रोजेक्ट्स पूरे करने के बाद अगस्त-सितंबर 2026 में अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करेंगे।

Shahid (9)

कब रिलीज होगी ‘ओ रोमियो’शाहिद कपूर फिलहाल अपनी अपकमिग एक्शन-थ्रिलर, ओ’ रोमियो को लेकर एक्साइटेड हैं जो बहुत जल्द 13 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी, फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी नजर आएंगे। विशाल भारद्वाज इस फिल्म के डायरेक्टर हैं।

Rashmika (16)

इसके बाद एक्टर जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो पर फर्जी की शूटिंग शुरू करेंगे। वहीं रश्मिका मंदाना के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं, जिनमें विजय देवरकोंडा के साथ ‘रणबाली’ और एटली की एक्शन फिल्म ‘#AA22xA6’ शामिल हैं। उनके पास ‘मायसा’ भी पाइपलाइन में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button