नारायणपुर अबूझमाड़ के कोहकामेटा में 3 परिवार को मूल धर्म में वापसी कराया गया

नारायणपुर  : बस्तर के अंदरूनी इलाकों में इन दिनों धर्मांतरण का विरोध सामने आ रहा है वही सर्व समाज और हिन्दू संगठनों द्वारा ईसाई धर्म अपना चुके ग्रामीणों को मूल धर्म में वापसी करने मुहिम चलाया जा रहा है, लगातार घर वापसी के मुहिम में सर्व समाज और हिन्दू संगठनों को सफलता भी मिल रही, ईसाई धर्म अपना चुके ग्रामीणों द्वारा अपने मूल धर्म में वापसी करने पर ग्राम प्रमुखों सर्व समाज और हिन्दू संगठनों द्वारा स्वागत कर समाज में शामिल किया जा रहा है।

अबूझमाड़ के 3 परिवार ने ईसाई धर्म छोड़कर, मूल धर्म में वापसी किया, सर्व समाज और हिन्दू संगठनों ने किया स्वागत अबूझमाड़ क्षेत्र के कोहकामेटा गांव में धर्मांतरित व्यक्तियों को घर वापसी कराई गई बता दें कि इन दिनों बस्तर संभाग के शहर से लेकर गांव तक धर्मांतरण रोकने और धर्मांतरित व्यक्तियों के विरोध शुरू कर दिया है जिसके बाद से लगातार सर्व समाज और हिन्दू संगठनों द्वारा घर वापसी की मुहिम शुरू किया गया है जिसमें सर्व समाज और हिन्दू संगठनों को सफलता मिल रही है, कोहकामेटा गांव में धर्मांतरित 3 परिवार ने घर वापसी करने समाज से निवेदन किया जिसके बाद ग्रामीणों ने ग्रामीण रीति रिवाज संस्कृति परंपरा अनुसार धर्मांतरित व्यक्तियों का स्वागत करते हुए उनकी घर वापसी कराई है, लगातार धर्मांतरण के विरोध की खबर सामने आने के बाद अब घर वापसी की मुहिम शुरू किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button