शहीद दिवस पर मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन किरंदुल द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन

किरन्दुल : भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) के पावन एवं स्मरणीय अवसर पर दिनांक 30 जनवरी शुक्रवार मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन इंटक किरंदुल के अध्यक्ष विनोद कश्यप और सचिव ए के सिंह के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में गांधी भवन में एक अत्यंत गरिमामय, अनुशासित एवं भावनात्मक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 11:00 बजे से 11:02 बजे तक यूनियन के समस्त पदाधिकारीगण, कार्यकारिणी सदस्य, विभागीय प्रतिनिधि, ठेका श्रमिक साथी, सुरक्षा गार्ड साथी, यूनियन सदस्यगण एवं नगर के सम्माननीय नागरिकों तथा गणमान्यजनों द्वारा दो मिनट का सामूहिक मौन धारण कर महात्मा गांधी जी सहित समस्त अमर शहीदों को विनम्र, सादर एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया शहीद दिवस हमें उन असंख्य वीर सपूतों की याद दिलाता है,जिन्होंने देश की स्वतंत्रता,अस्मिता और सम्मान की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया।गांधी जी के आदर्श और शहीदों का त्याग—दोनों मिलकर हमें यह सिखाते हैं कि राष्ट्रसेवा केवल शब्दों से नहीं, बल्कि कर्म, अनुशासन और जिम्मेदारी से होती है। शहीदों के बलिदान को केवल स्मरण तक सीमित न रखा जाय, बल्कि उनके सपनों का भारत गढ़ने हेतु ईमानदारी, परिश्रम, सामाजिक एकता एवं कर्तव्यनिष्ठा को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button