उरला क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करते 02 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर  : पुलिस कमीश्नर रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस कमीश्नर अमित तुकाराम कांबले के निर्देशन में शासन की मंशानुसार अवैध शराब की तस्करी एवं खरीदी-बिक्री पर रोक लगाने हेतु पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों तथा एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट को सघन कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में दिनांक 29.01.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि उरला क्षेत्रांतर्गत स्थित पाल होटल के पास दो व्यक्ति अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर एवं सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा द्वारा थाना प्रभारी उरला को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के अनुसार दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सेवक लाल धनकर एवं तिलक जंघेल, निवासी उरला, रायपुर बताया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक बोरी में रखी शराब बरामद की गई।
आरोपियों से शराब रखने एवं बिक्री से संबंधित वैध दस्तावेजों की मांग करने पर वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके तथा पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास करते रहे।
जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 92 पौवा देशी शराब एवं बिक्री रकम कीमती लगभग 10,000/- जप्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 28/26, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपी
01. सेवक लाल धनकर पिता राधेलाल धनकर उम्र 36 साल निवासी अछोली रामायण चौक थाना उरला रायपुर।
02. तिलक जंघेल पिता हीरादास जंघेल उम्र 20 साल निवासी उरला मुख्य मार्ग थाना उरला रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button