ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम जॉब के नाम से धोखाधड़ी करने वाले 3 अंतर्राज्यीय आरोपी महाराष्ट्र 2, राजस्थान से 1 गिरफ्तार

रायपुर  : पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना रायपुर को साइबर अपराधों मे शामिल मुख्य आरोपियों के विरुद्ध तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिया गया हैप्रार्थी पारस कुमार धीवर द्वारा ऑनलाइन वर्क-फ्रॉम-होम के माध्यम से मुनाफा कमाने के नाम पर 24 लाख रुपये की साइबर ठगी होने की सूचना थाना राखी में दी गई थी। उक्त रिपोर्ट पर थाना राखी में अपराध क्रमांक 224/24, धारा 318(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देशानुसार ऑपरेशन साइबर शील्ड के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए बैंक खातों, मोबाइल नंबरों एवं टेलीग्राम से प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। विश्लेषण से प्राप्त तथ्यों के आधार पर प्रकरण में संलिप्त मुख्य आरोपियों की पहचान की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी हो पुलिस की अलग अलग टिम बनाकर महाराष्ट्र, राजस्थान भेजी गई थी जहां रेड कार्यवाही कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी
1 उत्पल पंचारिया पिता महेश पंचारिया उम्र 21 वर्ष पता मेघवाल बस्ती, पौटा सी रोड आकाश वाणी के पीछे जोधपुर राजस्थान

2 रोहित बबन कौलगे पिता बबन दागदू कौलगे उम्र 31 वर्ष पता हरिपुर, दत्त पार्क हरिपुर सांगली महाराष्ट्र

3 सुमित श्रीनिवास राठी पिता श्रीनिवास राठी उम्र 41 वर्ष पता आनंदी अपार्टमेंट,चेतना पेट्रोल पंप, जवल, सांगली, महाराष्ट्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button