कमिश्नरेट रायपुर (मध्य जोन) में पैदल पेट्रोलिंग एवं संदिग्ध चेकिंग अभियान

रायपुर : पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत रायपुर पुलिस के मध्य जोन में विजिबल पुलिसिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व डी.सी.पी. श्री उमेश प्रसाद गुप्ता ने किया। उनके साथ एडिशनल डी.सी.पी. श्री तारकेश्वर पटेल, ए.सी.पी. कोतवाली श्री दीपक मिश्रा, ए.सी.पी. सिविल लाइन श्री रमाकांत साहू, थाना प्रभारी तेलीबांधा, सिविल लाइन एवं कोतवाली सहित लगभग 20 अधिकारी व जवान शामिल रहे।

पैदल पेट्रोलिंग जयस्तंभ चौक से प्रारंभ होकर मालवीय रोड, एवरग्रीन चौक, बैजनाथपारा, कोतवाली, सदर बाजार, तात्यापारा चौक, पुरानी बस्ती, बूढ़ेश्वर चौक, चांदनी चौक एवं कालीबाड़ी चौक होते हुए पुनः कोतवाली थाना क्षेत्र में समाप्त हुई। पेट्रोलिंग के दौरान सड़क किनारे दुकान लगाने वालों को यातायात में बाधा न डालने एवं नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। अड्डेबाजों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई। बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को थाने भेजा गया। शराब भट्टियों के आसपास चेकिंग कर चाकूबाजों एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी गई। इसके साथ ही दुकानों के बाहर अव्यवस्थित रूप से रखा गया सामान हटवाकर व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करना एवं आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button