भारतीय किसान संघ गरियाबंद द्वारा धान खरीदी समय सीमा 15 फरवरी तक बढ़ाने एवं विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

 

गरियाबंद :  भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के आवाहन पर भारतीय किसान संघ जिला गरियाबंद के जिला अध्यक्ष माधव सिंह ठाकुर एवं जिला मंत्री सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में खरीफ सीजन में धान खरीदी की समय सीमा 15 फरवरी तक बढ़ाने की मांग के साथ शासन के इस वर्ष के धान खरीदी में ऑनलाइन सिस्टम, गिरदावरी रिपोर्ट तथा रकबा कटौती, संशोधन आदि बहुत सारी समस्या आ रहा है तथा वर्तमान में शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा में संपूर्ण किसानों का धान खरीदी हो पाना संभव नहीं है इसलिए खरीदी की समय सीमा को बढ़ाया जाए इसको लेकर छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम से कलेक्टर गरियाबंद बी. एस. उइके को ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के जिला कोषाध्यक्ष गंगाराम सिन्हा, ललित निषाद, गंगूराम साहू तहसील अध्यक्ष सहित अन्य किसान भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button