किरंदुल में एनएमडीसी के 68वें स्थापना दिवस पर संगीत का धमाल, मुंबई के गायकों ने बांधा समां

दंतेवाड़ा : नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन एनएमडीसी के बैलाडिला आयरन ओर माइन, किरंदुल कॉम्प्लेक्स में कंपनी के 68वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार रात एक भव्य सांस्कृतिक संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम ने न सिर्फ कंपनी की समृद्ध विरासत को सेलिब्रेट किया, बल्कि कर्मचारियों और स्थानीय समुदाय के बीच उत्साह और एकता का माहौल पैदा कर दिया।

मुंबई से विशेष रूप से आमंत्रित प्रसिद्ध गायकों चारु सेमवाल और दिव्या कुमार ने अपनी सुरीली आवाज़ से समां बांध दिया। उनके गीतों पर दर्शक झूमने लगे और पूरा फुटबाल ग्राउंड तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। दिव्या कुमार के बॉलीवुड हिट्स और चारु सेमवाल की मधुर प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सबसे खास बात यह रही कि एनएमडीसी के वरिष्ठ अधिकारी और प्रमुख भी इस संगीत का पूरा आनंद लेते नजर आए।एनएमडीसी जो भारत की सबसे बड़ी आयरन ओर उत्पादक कंपनी हैं,अपने बैलाडिला प्रोजेक्ट्स (किरंदुल और बचेली) के माध्यम से देश की स्टील इंडस्ट्री को मजबूत आधार प्रदान करती है।ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम कंपनी की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी और कर्मचारी कल्याण की प्रतिबद्धता को उजागर करते हैं।यह आयोजन किरंदुल जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है, जहां विकास और संस्कृति का यह संगम स्थानीय लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता हैं।इस दौरान एनएमडीसी किरन्दुल परियोजना के अधिशासी निदेशक रवींद्र नारायण,डीजीएम एच आर के एल नागवेणी,श्रम संघों के पदाधिकारी व भारी संख्या में दर्शकगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button