नए साल की पहली पूर्णिमा की रात करें ये दुर्लभ उपाय, पूरे साल बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

03 जनवरी 2026 को साल की पहली पूर्णिमा यानी पौष पूर्णिमा मनाई जा रही है। शास्त्रों में पूर्णिमा की रात को बहुत शक्तिशाली समय माना गया है क्योंकि इस समय चंद्रमा अपनी पूर्ण ऊर्जा में होता है। पौष पूर्णिमा की रात को ‘सिद्धियों की रात’ भी कहा जाता है। ऐसे में नए साल की इस पहली पूर्णिमा  की रात कुछ विशेष उपाय किए जाएं, तो इससे कई सारी मुश्किलों से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए उन अचूक उपाय को जानते हैं –

खीर का उपाय
पौष पूर्णिमा की रात को खीर बनाएं और उसे चांदी के बर्तन या कांच के कटोरे में भरकर ऐसी जगह रखें, जहां उस पर चंद्रमा की सीधी रोशनी पड़े। मध्य रात्रि के बाद इस खीर को प्रसाद के रूप में पूरे परिवार को खिलाएं। माना जाता है कि इससे घर के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है और आर्थिक तंगी दूर होती है।

11 कौड़ियों का उपाय

पूर्णिमा की रात को 11 पीली कौड़ियों पर हल्दी का तिलक लगाकर उन्हें मां लक्ष्मी के चरणों में रखें। फिर इस ‘ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद’ मंत्र का 108 बार जाप करें। इन कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या धन स्थान पर रख दें। इस उपाय को करने से पूरे साल धन की कमी नहीं रहती है।

जल का अर्घ्य

जिन लोगों का मन अशांत रहता है या व्यापार में हानि हो रही है, उन्हें एक चांदी के लोटे में कच्चा दूध, जल, चीनी और थोड़े से सफेद फूल डालकर रात के समय में चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए। इससे सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। मान्यता है कि पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी पृथ्वी पर आती हैं और अपने भक्तों के सभी कष्टों को दूर करती हैं।

न करें ये काम

  • पूर्णिमा की रात घर में किसी भी प्रकार का विवाद न करें, वरना इससे लक्ष्मी जी रुष्ट हो सकती हैं।
  • इस दिन पूरी तरह सात्विक भोजन करें।
  • अगले दिन सुबह किसी जरूरतमंद को सफेद वस्तु का दान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button