सांसद संतोष पांडेय ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर दी बधाई

कवर्धा :  राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद व भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता संतोष पांडेय ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन से सौजन्य भेंट कर उन्हें नवदायित्व की बधाई और यशस्वी कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। सांसद संतोष पांडेय ने नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि नितिन नवीन का राजनीतिक जीवन संघर्ष, परिश्रम और समर्पण की जीवंत मिसाल रहा है। छात्र राजनीति से लेकर संगठन के विभिन्न दायित्वों तक, उन्होंने हर भूमिका को पूर्ण निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभाया है। छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी के रूप में उन्होंने हमारा कुशल मार्गदर्शन किया। उनके नेतृत्व व मार्गदर्शन में बीते चुनाव में शानदार जीत हासिल हुई। अब वे देशभर के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button